Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/shikharbhoominews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

BB19: फरहाना की KRK और प्रियंका जग्गा से हो रही तुलना, ‘पीस एक्टिविस्ट’ को लोगों ने दिया नया नाम

कश्मीरी एक्ट्रेस और पीस एक्टिविस्ट फरहाना भट जो घर के अंदर शांति कायम करने की बात कहकर दाखिल हुई थीं, वो पूरा एक हफ्ता भी नहीं टिक पाईं और एविक्ट हो गईं। हालांकि बिग बॉस ने उन्हें एक सीक्रेट रूम में रखा और फिर वापस अंदर भेज दिया। ज्यादातर कंटेस्टेंट उनके बर्ताव और अकड़ में रहने की वजह से परेशान थे, लेकिन जब सीक्रेट रूम में बैठकर उन्होंने यह जाना कि कौन उनके बारे में क्या सोचता और बोलता है, तो पहले से कहीं ज्यादा क्लीयर विजन के साथ वो घर में लौटीं और इस बार पीस एक्टिविस्ट फरहाना बहुत बेबाक और गुस्सैल भी थीं।

फरहाना ‘बिग बॉस’ हाउस में वापसी के बाद बदतमीजी की हदें पार करती नजर आ रही हैं। किसी को ‘2 कौड़ी का इंसान’ कहा तो किसी को ‘गंदी नाली का कीड़ा’, किसी को ‘बी ग्रेड आदमी’ बताया तो किसी को ‘2 पैसों की हैसियत’ वाला। बिग बॉस हाउस में घटिया शब्दों के नए कीर्तिमान रचती दिख रहीं फरहाना की सोशल मीडिया पर लोग कमाल राशिद खान (KRK) और प्रियंका जग्गा के साथ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें प्रियंका जग्गा 2.0 टाइटल दे दिया है। लेकिन क्या उनका बर्ताव बदलेगा?

इस सवाल का जवाब तो दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा। शुरू में बिग बॉस हाउस में काफी शांत और स्थिर रहीं प्रियंका जग्गा किसी से भी बात नहीं करती थीं और शुरुआती एपिसोड में उनके इसी एटिट्यूड को मुद्दा बनाया गया। कुनिका सदानंद ने यह मुद्दा उठाया और असेम्बली एरिया में यह तय किया गया कि फरहाना घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट होंगी। पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो एक फॉलोअर ने लिखा- फरहाना घर के भीतर सिर्फ हल्ला कर रही हैं, असली गेम तो गौरन खन्ना खेल रहे हैं। वह बहुत फोकस्ड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *