Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/shikharbhoominews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पटरी पर लेट गईं दो महिलाएं, ऊपर से गुजरी मालगाड़ी; दिल थाम लेगा

जाको राखे साइयां मार सके न कोय। यह कहावत तो सुनी होगी। मगर बिहार के बेगूसराय में यह कहावत चरितार्थ भी हो गई। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं के ऊपर से ट्रेन गुजर गई, मगर उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वाकये के दौरान वहां मौजूद दर्जनों लोगों की सांसें अटक गईं। मगर जब उन्होंने दोनों महिलाओं को जिंदा देखा तो सभी खुशी से झूम उठे।

जानकारी के अनुसार यह वाकया मंगलवार का है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक महिला और एक युवती राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची। उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर जाना था। हड़बड़ी में वे दोनों पुल से जाने के बजाय रेलवे ट्रैक से ही दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने लगी। ट्रैक पर पहले से मालगाड़ी खड़ी थी। दोनों उसके नीचे से होकर पटरी पार करने लगी। तभी मालगाड़ी को ग्रीन सिग्नल मिल गया और वह चल पड़ी।

यह देखकर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर तैनात जवान ने तुरंत दोनों महिलाओं को जोर से आवाज लगाई। जवान ने उनसे उसी जगह लेट जाने को कहा। दोनों महिलाएं पटरी पर ही लेट गईं। इसके बाद मालगाड़ी उनके ऊपर से होकर गुजर गई। इस दौरान बेगूसराय स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्रियों की भीड़ दोनों तरफ जमा हो गई। जब मालगाड़ी वहां से निकली तो दोनों महिलाएं अपनी जगह से उठ खड़ी हुईं। उन्हें जिंदा देखकर लोग झूम उठे।

बताया जा रहा है कि स्टेशन पर लगातार माइक से यात्रियों को रेलवे ट्रैक पर नहीं उतरने की हिदायत दी जा रही थी। यात्रियों से लगातार पुल का इस्तेमाल कर पटरी पार करने की अपील की जा रही थी। इसके बावजूद यह घटना हुई। यह खबर मिलने के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *