जोगथ इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का शुभारंभ

जोगथ इंटर कालेज में खेल महाकुंभ का शुभारंभ
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कालेज में आज न्याय पंचायत खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। ये खेल 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक चलेंगे। राज्य युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के सयुंक्त आयोजन में इन खेलों का आयोजन हो रहा है। तीन दिवसीय खेल में एथलेटिक्स, बॉलीबाल, कब्बडी, पिठु और मुर्ग़ा झपट खेलो का आयोजन हो रहा है। न्याय पंचायत खालसी का यह खेल आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज जोगथ उत्तरकाशी में हो रहा है। जिसके बाद विधानसभा और ससंदीय क्षेत्र के खेल आयोजित होंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जोगथ मल्ला रुक्मणी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगथ यसोदा देवी, प्रधान प्रतिनिधि जोगथ तल्ला जगवीर सिंह कैंतुरा, प्रधानाचार्य भजन सिंह राणा,क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह रावत, शिक्षक सुधांशु भट्ट, राजवीर नेगी,  रुकम सिंह राणा, नवीन कैंतुरा, अम्बरीष जगूड़ी, धर्मेंद्र कैंतुरा, अंजली, मनीष लिंगवाल, शिक्षक मुरारी लाल जोशी, इस्माईल अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *