देहरादून
सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 28 जून से कांग्रेस का जन जागरूक अभियान शुरू हो रहा है। पहले चरण में प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं को 4 जोन में बांटकर ये अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस जनता के बीच जाकर प्रदेश की हकीकत बताएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, भुवन कापड़ी, हरक सिंह रावत, करन माहरा समेत सभी नेताओं को अलग-अलग जोनों की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस का दावा है कि इस अभियान से सरकार की सच्चाई जनता के सामने आएगी और प्रदेश में परिवर्तन की लहर चलेगी।