Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/shikharbhoominews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कई राज्यों में भीषण बारिश का रेड अलर्ट, उत्तर से दक्षिण तक बाढ़ का कहर, जानें आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वैसे उत्तर- पश्चिम भारत के कई राज्यों में आने वाले तीन दिनों के भीतर भारी बारिश होने का अनुमान है.

इसके साथ गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय कर्नाटक में आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं, 4 और 5 सितंबर को गुजरात में कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई. इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई. जम्मू, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई.

निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे म्यांमार तट के ऊपर एक चक्रवाती हवा का परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव में अगले कुछ घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अगले एक दो दिनों के दौरान सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं.

गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ के विभिन हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *