देहरादून
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का दौरा, सामाजिक योजनाओं की समीक्षा
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज देहरादून में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। विभाग ने मंत्री को बताया कि उत्तराखंड में 2026-27 में एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 1.40 लाख आवेदन का लक्ष्य है। स्माइल योजना के तहत चार धार्मिक स्थलों पर भिक्षुकों का सर्वे पूरा हुआ है। अठावले ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगले 25 साल पीएम बने रहें। केंद्र की योजनाओं से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए, 3 करोड़ को पक्के मकान और 60 करोड़ को आयुष्मान का लाभ मिला है। उन्होंने राहुल गांधी को विपक्ष नेता बनने पर बधाई देते हुए कहा कि देखना होगा वे दायित्व निभा पाएंगे या नहीं।