देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देहरादून में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के आवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान हेमंत द्विवेदी ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और विघ्नहर्ता गणपति से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए सभी लोगों के जीवन से बाधाएं दूर होने तथा सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्राप्त होने की कामना की। गणेश चतुर्थी के मौके पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।