आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 52 प्रभावितों को 21 करोड़ मुआवजा

देहरादून में आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। एमडीडीए द्वारा अब तक 52 संपत्ति धारकों को लगभग 21 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है, जबकि 34 अन्य की रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी है।

प्राधिकरण के अनुसार, प्रभावितों को पारदर्शी तरीके से मुआवजा और पुनर्वास दिया जा रहा है, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा है और कई लोग स्वेच्छा से अपनी संपत्तियां हटा रहे हैं।

वहीं, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण भी अंतिम चरण में है, जहां पार्किंग सहित अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। यह परियोजना देहरादून के यातायात को सुगम बनाने और शहरी विकास को नई दिशा देने में अहम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *