मुख्यमंत्री धामी के सख्त आदेशों के बावजूद सिंगली गांव में अवैध कब्जा, पेड़ों की कटाई और निर्माण का मामला गरमाया

एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध कब्जों व अवैध निर्माण पर सख्त आदेश अधिकारियों को दे रखें हैं कि किसी भी प्रकार का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। परन्तु यहां भू-माफिया इतने निडर हो गए हैं कि सिंगली गांव में लगभग 20 पेड़ों को काट कर जिसमें दो पेड़ खैर के भी थे जो कि प्रतिबंधित हैं के बाद अवैध रूप से सरकारी खालों को पुस्ता लगाकर कब्जाया जा रहा है। तहसील के सजरे में स्पष्ट खाला दर्शाया गया है।

यह कृत्य अरूण गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। कुछ माह पहले इस व्यक्ति ने यहां पर भूमि को क्रय किया है और इसी से सटे हुए प्लाट पर अंकुर जैन निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश भी अवैध निर्माण कर रहा है और यह पूछने पर कि आपने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराया है तो उसने यहां के प्रधान से मानचित्र पर मोहर लगाने की बात कही। इस प्रकरण पर राजस्व विभाग तहसील क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *