ऋषिविहार वेलफेयर सोसाइटी का गठन: अध्यक्ष उमा और सचिव पर डिम्पल कौशिक का चयन

सोसाइटी के गठन और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा करते ऋषिविहार निवासी

देहरादून। आज ऋषिविहार देहरादून में ऋषिविहार की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और कालोनियों के विकास के लिये एक नई समिति ‘ऋषिविहार वेलफेयर सोसाइटी’ का गठन किया गया। जिसके लिए ऋषिविहार के तमाम लोग बैठक में पहुंचे। बैठक जे ब्लॉक ऋषिविहार में रखी गयी थी। जिसमे तमाम लोगों ने ऋषिविहार की लंबित समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद सर्वसम्मति से सोसाइटी के अध्यक्ष के लिये राज्य आंदोलनकारी उमा रावत, सचिव पद पर डिम्पल कौशिक, संयोजक के रूप में आर के एस राणा और श्री रघुबीर सिंह भंडारी को सर्व समिति से चुना गया, संरक्षक के रूप में भुवनेश कुमार जोशी जी और ईश्वर नगर को बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप भगवती केस्टवाल। सचिव डिम्पल कौशिक ने बताया कि इस सोसाइटी के गठन सबको साथ लेकर ऋषिविहार का विकास करना प्रमुख है। जल्द ही समिति को रजिस्टर्ड किया जाएगा और क्षेत्र के विकास के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

सोसाइटी के गठन को लेकर बैठक करते ऋषिविहार के क्षेत्रवासी

इस मौके पर रेखा उनियाल, शक्ति प्रसाद सेमवाल, महेश चंद्र पांडे, सुनील चौधरी,केशर सिंह, भावना, सरिता डोभाल,एसडी राठौर, भोपाल सिंह,राजीव मिश्रा, मनोज सिन्हा, सुनील उनियाल, मोहन सिंह रावत, हरीश चंद्र, नवीन पंत, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *